मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा नेता मनोज सोनी ने गांव में चलाया स्वच्छता अभियान, बांटी किट
अनिल कनौजिया
बाराबंकी सिरौलीगौसपुर। जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनी ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान चलाया।
अभियान स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायत रामपुर भवानीपुर व सैदनपुर में आयोजित किया गया। रामपुर में सफाई कर्मचारियों को किट भी वितरित की गईं।
सफाई कर्मचारियों को किट देते भाजपा नेता मनोज सोनी
ग्राम पंचायत सैदनपुर के पंचायत भवन और प्राथमिक विद्यालय परिसर में खंड विकास अधिकारी सिरौलीगौसपुर संजीव कुमार गुप्ता, ग्राम प्रधान रियाज मसूद , उमेश निगम सहित अन्य लोगों के साथ भाजपा नेता मनोज कुमार सोनी ने झाड़ू लगाकर सफाई कार्य किया। सभी ने श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान मो० नियाज, ग्राम विकास अधिकारी मनीष शुक्ला,अनस नसीम कोटेदार सहित कई लोगों ने झाड़ू लगाकर परिसर की साफ़ सफाई की।
भाजपा जिला पंचायत सदस्य पति मनोज सोनी ने अपने आस पास साफ़ सफाई व गांव को स्वच्छ रखने की अपील की।



Social Plugin